श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

ऐसी मान्यता है कि दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है।
Vastu Tips | seven horses painting importance | Shresth uttar Pradesh |

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत माना जाता है और लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्य करने पर ज्यादा विश्वास करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें यह जानकारी मिलती है कि घर में चीजों को सही दिशा और सही स्थान पर रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

घर में चीजें सही दिशा व सही स्थान पर रखी रहती हैं तो इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, बल्कि घर में शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।

वास्तु के सिद्धांतों का पालन करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य, समृद्धि और मानसिक शांति में भी सुधार होता है। कुछ लोग घर में तस्वीर लगाने के बहुत शौकीन होते हैं, आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं।

दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना माना जाता है शुभ

ऐसी मान्यता है कि दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। मान्यता है इस पेंटिंग को लगाने से व्यक्ति में प्रेम-आनंद, पवित्रता, ज्ञान व समृद्धि आदि गुणों का संचार होता है और उसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है।

वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से धन, समृद्धि और करियर में उन्नति के योग बनते हैं। यह तस्वीर व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को सही दिशा में लगाने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाने से प्रसिद्धि और सफलता मिलती है, जबकि उत्तर दिशा में लगाने से घर की समृद्धि और धन में बढ़ोतरी होती है।

Read More: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, जानें क्या कहा है वास्तु शास्त्र

व्यापार में लाभ के लिए तांबे या चांदी से बनी घोड़ों की प्रतिमा लगानी चाहिए। सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग लिविंग रूम, स्टडी रूम या कार्यस्थल पर लगानी चाहिए। बेडरूम में इस तस्वीर को बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा