Sensex Crosses 75 thousand: शेयर मार्केट में नवरात्रि के पहले दिन नई बहार आई है। नवरात्रि के पहले दिन बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स ने पहली बार 75000 का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी भी जोरदार तेजी के साथ भाग रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने पहली बार 22700 का नया शिखर छू लिया।
ग्लोबल बाजारों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी पड़ा। बीएससी का सेंसेक्स सुबह 9:15 पर खुला और खुलते ही 75 हजार का आंकड़ा पार कर गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 75124.28 पर ओपन हुआ। यह इसका ऑल टाइम हाई था, इससे पहले सेंसेक्स 74742.5 के लेवल पर क्लोज हुआ था।
आज बीएसई का सेंसेक्स पहली 74600 के लेवल के पार निकला है और इसने 74,673.84 का नया ऐतिहासिक शिखर छू लिया है। वहीं, एनएसई का निफ्टी पहली बार 22,623.90 के लेवल पर आ चुका है। आज के ये लेवल दोनों ही इंडाइसेज के सर्वाधिक उच्च स्तर हैं।
प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 357 अंक चढ़कर 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 774605 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 67.75 अंक या 0.30 फीसदी चढ़कर 22581 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।