श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अयोध्या में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 4 साल की दलित बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।
Ayodhya Minor Girl Rape Case | Shresth uttar Pradesh |

Ayodhya Minor Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 4 साल की दलित बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी के दिन स्कूल की छुट्टी थी। बेटी दोपहर करीब 2 बजे घर से बाहर खेलने के लिए गयी थी, जिसके बाद वह गायब हो गई।

पीड़िता की मां ने बताया कि करीब 5 घंटे तक सभी लोग बेटी को ढूंढ़ रहे थे। इसी दौरान करीब 200 मीटर की दूरी पर आरोपी सलमान के घर से बेटी के रोने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी हमें दी। जैसे ही हम सब सलमान के घर गये, सलमान वहां से भाग गया।

खून से लथपथ थी मासूम

पीड़िता की मां ने बताया कि घर के अंदर जाते ही सब हैरान रह गये। बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। हम बेटी को तुंरत हॉस्पिटल लेकर गए और उसे एडमिट कराया। इसके बाद थाने जाकर आरोपी सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। आयोध्या पुलिस की टीम आरोपी को ढूढ़ने में लग गई। पूरा मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

सीओ ने बताया कि घटना के 8 घंटे बाद करीब 7 बजे आरोपी सलमान की तारापुर मोड़ के पास होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम तुरंत उस लोकेशन पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही सलमान ने फायरिंग करनी शुरू कर दी और वहां से भागने लगा।

कमरे में CCTV लगाकर नाबालिगों से करता था कुकर्म, ब्लैकमेल कर लिए लाखों रुपये

पुलिस ने सलमान का पीछा किया। इसी दौरान आरोपी सलमान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

5 साल की बेटी का पिता है आरोपी

बता दें कि पीड़ित बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। घटना के समय पिता काम पर गए थे। पीड़िता के घर दादी, मां, भाई और बहन थे। वहीं आरोपी सलमान ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करता है। आरोपी की 5 साल की एक बेटी है। घटना के समय आरोपी की पत्नी बेटी के साथ बाहर गई थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?