श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बदायूं हत्याकांड में खुलासा, मानसिक रूप से बीमार था जावेद  

Badaun murder case | Badaun murder case revealed | shreshth uttar pradesh |

Budaun Double Murder Case: बदायूं जघन्य हत्याकांड के बाद बदायूं के लोग सदमे में हैं। तो वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में जावेद ने अपने भाई साजिद को लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं। बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जावेद से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं।

पुलिस के मुताबिक, जावेद ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन दोनो भाई रोज की तरफ काम पर गये थे। लेकिन 10.30 बजे के करीब साजिद ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। दोपहर 1 बजे के करीब साजिद कहीं चला गया और 5.30 बजे वापस आया। जब साजिद वापस आया तो उसके हाथ में चाकू था। पुलिस ने उस शख्स की पहचान भी कर ली है जिससे साजिद ने चाकू खरीदा था। इसके बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गये। बाद में पुलिस ने साजिद का एनकाउंटर कर दिया।

जावेद ने साजिद को लेकर कई और बड़े खुलासे किये हैं। जावेद के मुताबिक, साजिद बचपन से ही बीमार रहता था। उसे कई पीर बाबाओं के पास भी दिखाया गया। इतना ही नहीं साजिद मानसिक रूप से भी बीमार था। जावेद ने बताया कि साजिद ने एक बार चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश भी की थी।  

जावेद ने साजिद को लेकर एक और चौकाने वाला खुलासा किया है। जावेद के मुताबिक, साजिद की शादी को 4 साल से ज्यादा हो चुके थे। लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जो बच्चे हुए वो भी मर गये। जिसके बाद साजिद मानसिक रूप से और बीमार रहने लगा। जावेद अक्सर दरगाहों और मजारों के चक्कर लगाता रहता था। साजिद को लेकर जावेद के खुलासे के बाद पुलिस अब इस एँगल से भी जांच कर रही है कि क्या वाकई में साजिद मानसिक रूप से बीमार था। क्या दरगाहों और मजारों के साथ साथ टोटकों के चलते साजिद ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया या कोई और भी कड़ी है जो इस हत्याकांड से जुड़ती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tirupati Temple Prasad | Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Acharya Satyendra Das | Shresth uttar Pradesh |
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग
Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू