श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पहले रेप किया, फिर गर्म रॉड से गर्लफ्रेंड के चेहरे पर लिखा अपना नाम

Lakhimpur Kheri | Crime | UP | shreshth uttar pradesh |

Lakhimpur Kheri: कहते हैं इंसान प्यार में अंधा और पागल हो जाता है, लेकिन वो प्यार कब सनक में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी से सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पहले रस्सी से जकड़ा उसके बाद बर्बरता से उसका रेप किया। इतना ही नहीं सिरफिरे प्रेमी ने गर्म रॉड से उसके गालों पर जबरन अपना नाम लिख डाला। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोहे की गर्म रॉड से चेहरे पर लिख डाला अपना नाम

मिली जानकारी के मुताबिक, धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अमन नाम के लड़के का उसके ही गांव की रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। जब अमन ने लड़की से शादी करने के लिए कहा तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे अमन गुस्से से आगबबूला हो गया और जिससे वो बेइंतहा प्यार करता था, उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने पर उतारु हो गया। सबसे पहले उसने लड़की को रस्सी से जकड़ा और जबरन उसका रेप किया, लेकिन जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो उसने लोहे की गर्म रॉड से लड़की के दोनों गालों पर अपना नाम AMAN लिख दिया।

चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी

पीड़िता के मुताबिक, वह 19 अप्रैल को घर का कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। तभी अमन ने उसका मुंह दबाया और उसे अपने घर उठा ले गया। अमन ने पीड़िता का हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसका जबरन रेप किया और उसके चेहरे पर गर्म रॉड से अपना नाम लिख दिया। अमन की मां और बहन भी मौके पर मौजूद थी। पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। पीड़िता का कहना है कि उसको इंसाफ चाहिए , वह अमन को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहती है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। मगर वह अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि अमन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा