श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पति की हैवानियत, नवाबगंज में गला रेतकर की पत्नी की हत्या

Nawabganj | Crime | Murder | shreshth uttar pradesh |

Nawabganj Husband Brutality Murder Of Wife: यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज में एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन हैवान पति ने उसका गला काट दिया।

यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज के जयनगर गांव में रह रहे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कई घंटे बीतने के बाद जब उनके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आस-पास के लोगों ने घर में जाकर देखा,जहां मंजर कुछ ऐसा था जिसे देखकर लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। महिला के गर्दन पर निशान थे और महिला की बॉडी के पास खून से सना हथियार पड़ा था, जिससे उस पर वार किया गया था। लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। महिला के परिवार वालों ने आरोपी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जयनगर निवासी मकशद शाह की शादी बहेड़ी तहसील के रिछा की रहने वाली फराह से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। शादी के तीन साल के बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं हुई थी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला दोनों के बीच मारपीट हुई है। घर की हालात गवाही दे रही थी कि किस तरह निर्ममता से मकशद शाह ने फराह की हत्या कर दी। घर में महिला की टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं, चारों ओर दीवारों पर खून के निशान और महिला के शव के पास पड़े हुए धारदार हथियार से साफ पता चल रहा था कि उसके पति ने कैसे हैवानियत से उसकी जान ली।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने सैंपल ले लिए हैं। महिला का पति अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि महिला के मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। महिला के परिवार वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि मकशद शाह की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत