श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Shocking! भूख से तड़पते थे बच्चे तो मां ने नदी में डूबोकर मार डाला

औरैया में एक महिला ने मां जैसे पवित्र शब्द को कलंकित कर दिया। महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबाकर मार डाला, जबकि तीसरा लापता है, उसकी भी हत्या क़ी आशंका है। पुलिस ने मां को अरेस्ट कर लिया है। महिला का कहना है कि पति क़ी मौत के बाद वह बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रही थी।
Auraiya district | Shreshth uttar Pradesh |

मां सिर्फ एक शब्द नहीं है यह अपने आप में एक एहसास और प्यार है। कहते हैं दुनिया में मां से ज्यादा प्यार बच्चे को कोई नहीं कर सकता, लेकिन अगर जन्म देने वाली मां ही खुद के बच्चे की जान ले ले, शायद ही किसी ने ऐसी कल्पना की हो। दरअसल, यूपी के औरैया जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने दो 2 मासूम बच्चों को नदी में डूबोकर मार डाला।

औरैया में एक महिला ने मां जैसे पवित्र शब्द को कलंकित कर दिया। महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबाकर मार डाला, जबकि तीसरा लापता है, उसकी भी हत्या क़ी आशंका है। पुलिस ने मां को अरेस्ट कर लिया है। महिला का कहना है कि पति क़ी मौत के बाद वह बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रही थी। भूखे बच्चे तड़पते रहते थे। ऐसे में उसने बच्चों को मारकर उन्हें भूखा तड़पने से बचा लिया।

बता दें कि फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ गांव की रहने वाली प्रियंका अपने चार बच्चों को लेकर सुबह घर से निकली। प्रियंका का पति डेढ़ साल पहले ही मर चुका था और वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती थी। सुबह प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची और उन्हें बंबा नदी में डुबोने लगी। इस घटना में 4 साल और 5 साल के दो मासूम बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रियंका ने इन शवों को नदी किनारे ही फेंक दिया। 6 साल का एक बच्चा किसी तरह बच गया। वहीं, डेढ़ साल का एक बच्चा भी प्रियंका के साथ था, जो अब लापता है।

पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसने अपने बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी। प्रियंका का यह बयान सुन पुलिस भी हैरान रह गई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

VSHORADS Missile | Shresth uttar Pradesh |
भारत ने राजस्थान के पोखरण में VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया
Ayodhya Deepotsava 2024 | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर, 25 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन का लक्ष्य
Shehnaaz Gill On Siddharth Shukla | Shresth uttar Pradesh |
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बेहद पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, सालों बाद रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन