श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

एक्शन में आगरा पुलिस, बंद करवाए 50 जिम; 200 से अधिक को भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिम के अंदर महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद एक्शन में आई आगरा पुलिस ने 50 जिम बंद करवा दिए हैं। वहीं, 200 को नोटिस भेजे हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर में मानकों की अनदेखी करके जिम खोले जा रहे हैं।
Agra | Gym In Agra | Shresth uttar Pradesh |

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिम के अंदर महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद एक्शन में आई आगरा पुलिस ने 50 जिम बंद करवा दिए हैं। वहीं, 200 को नोटिस भेजे हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर में मानकों की अनदेखी करके जिम खोले जा रहे हैं।

जिम में एक्सपर्ट डायटीशियन का अभाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा में मानकों की अनदेखी करके जिम खोले जा रहे हैं। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी सुविधा दी जा रही है। जिम में महिला इंस्ट्रक्टर एक या दो ही हैं। इतना ही नहीं, किसी में फायर एनओसी नहीं ली जा रही है तो किसी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

यहां तक कि जिम में एक्सपर्ट डायटीशियन का भी अभाव है। पुलिस ने मानकों की अनदेखी करने वाले ऐसे ही 50 जिम को बंद करवा दिया है। वहीं, 200 को नोटिस देकर सभी मानक पूरे करने का निर्देश दिया है।

जिम ट्रेनर ने युवती के साथ की छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक, आगरा के हरीपर्वत के खंदारी स्थित गोल्ड्स जिम में युवती के साथ घटना हुई थी। डाइट प्लान बनाने के बहाने जिम ट्रेनर मनी नौटियाल उसे केबिन में ले गया था, जहां उसने युवती के बदसलूकी की थी। वहीं, पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर जिम ट्रेनर के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इस घटना के बाद पुलिस ने अभियान चलाया।

शहर में है 300 से अधिक जिम

डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, शहर में लगभग 300 से अधिक जिम हैं। इनमें सदर, हरीपर्वत, सिकंदरा, ताजगंज और कमला नगर क्षेत्र में सबसे अधिक जिम हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं भी जिम में आती हैं। उनके लिए जिम में अनिवार्य रूप से महिला प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर होनी चाहिए।

सूरज राय ने बताया कि जिम में अनिवार्य रूप से वाशरूम और चेंजिंग रूम के अलावा सभी स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हों। फायर एनओसी के साथ सभी जरूरी नियमों का पालन होना चाहिए। मगर, बड़ी संख्या में देखा गया कि जिम में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस पर जिम संचालकों को नोटिस दिया गया। मानक पूरे होने पर ही जिम संचालित करने के लिए अनुमति दी जाएगी।

Read More: जाली नोट का धंधा करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, देसी पिस्तौल और गोलियां भी बरामद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा