आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकता से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर आगरा मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहें। सीएम ने आगरा के बच्चों के साथ ताजमहल स्टेशन से पूर्वी गेट स्टेशन तक यात्रा भी की। वहीं, आम जनता के लिए मेट्रो सेवाएं गुरुवार से खोल दी जाएंगी। मेट्रो सेवाएं सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक मिलेगी । ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक आगरा मेट्रो चलेगी। मेट्रो की टिकट यात्री ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसी के साथ आगरा मेट्रो रेल नेटवर्क से जुड़ने वाला उत्तर प्रदेश का छठा शहर बन गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath travels in the priority corridor of the Agra Metro, virtually inaugurated by Prime Minister Narendra Modi today. pic.twitter.com/RRmNb1I2RC
— ANI (@ANI) March 6, 2024
लोगों को मेट्रो रूट की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्टेशन पर आगरा मेट्रो का मॉडल रखा गया। इस मॉडल के जरिए मेट्रो का रूट और स्टेशनों को प्रदर्शित किया गया।

आगरा मेट्रो का किराया
स्टेशन | किराया |
ताजमहल पूर्वी गेट | 10 रुपये |
शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता | 15 रुपये |
फतेहाबाद रोड | 20 रुपये |
ताजमहल | 20 रुपये |
आगरा फोर्ट | 20 रुपये |
मनकामेश्वर | 20 रुपये |
29.4 किलोमीटर लंबा है मेट्रों नेटवर्क
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) आगरा में 29.4 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बना रही है। आगरा में कुल 27 स्टेशन होंगे। पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच बनाया जा रहा है, जिसकी लंबाई 14 किलोमीटर है। पहले कॉरिडोर में 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट सेकालिंदी विहार के बीच बनाया गया है, जिसकी लंबाई 16 किलोमीटर होगी। दूसरे कॉरिडोर में 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जा रहे हैं।