श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ताजमहल की देखरेख में बड़ी लापरवाही, मुख्य गुबंद में उगा पौधा; अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की देखरेख और संरक्षण में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ताजमहल के केंद्रीय गुंबद की संगमरमर की दीवार पर पौधा उगा हुआ दिख रहा है।
Negligence In Maintenance Of Taj Mahal | Taj Mahal | Shresth uttar Pradesh |

Negligence In Maintenance Of Taj Mahal: विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की देखरेख और संरक्षण में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ताजमहल के केंद्रीय गुंबद की संगमरमर की दीवार पर पौधा उगा हुआ दिख रहा है।

यह लापरवाही न केवल ताजमहल की सौंदर्यात्मक महत्ता को खतरे में डाल रही है, बल्कि संरक्षण और रखरखाव के प्रति विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर रही है। विपक्ष भी सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा और कई सवाल किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे ‘ताजमहल‘ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम है। मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में जंग लगने की आशंका है। मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है।

सपा प्रमुख ने पोस्ट में आगे कहा कि गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं। ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है। ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है।

पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। अखिलेश यादव ने सवाल किया कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहां जाता है।

ताजमहल के संरक्षण पर खर्च किए जाते हैं इतने करोड़

हाल ही में ताजमहल के गुंबद में पानी का रिसाव होने लगा था, जिसके कारण पानी की बूंदे नीचे कब्र तक पहुंच गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दावा करता है कि हर साल तीन से चार करोड़ रुपए ताजमहल के संरक्षण पर खर्च किए जाते हैं। अब ऐसा वीडियो सामने आने के बाद ताजमहल के संरक्षण और देखरेख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bulldozer Action | Shresth uttar Pradesh |
गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर की शव यात्रा, 'राम नाम सत्य है' के लगाए नारे
Negligence In Maintenance Of Taj Mahal | Taj Mahal | Shresth uttar Pradesh |
ताजमहल की देखरेख में बड़ी लापरवाही, मुख्य गुबंद में उगा पौधा; अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
Kolkata rape-murder Doctors end protest will return to work from Saturday
कोलकाता रेप-मर्डर: डॉक्टरों ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन, शनिवार से लौटेंगे काम पर
Jaunpur Principal repeatedly raped 8th class student by threatening her case registered
जौनपुर: 8वीं की छात्रा को धमकी देकर प्रधानध्याक ने बार-बार किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
India vs Bangladesh | Shresth uttar Pradesh |
India vs Bangladesh: बांग्लादेश की खराब शुरुआत, 40 रन पर गंवाए 5 विकेट
Tirupati Temple Prasad | Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Acharya Satyendra Das | Shresth uttar Pradesh |
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग