श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आगरा में जल्द शुरू होगी पिंक टॉयलेट ऑन व्हील्स बस सेवा, महिलाओं को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बस में ही महिलाओं को टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। जल्द ही नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट ऑन व्हील्स बस सेवा उपलब्ध कराएगा। इससे महिलाओं को खुले में या जिन जगहों पर शौचालय नहीं है, उन स्थानों पर समस्याएं नहीं होंगी।
Pink Toilet on Wheels Bus Service | Pink Toilet | Shresth uttar Pradesh |

Pink Toilet on Wheels Bus Service: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बस में ही महिलाओं को टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। जल्द ही नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट ऑन व्हील्स बस सेवा उपलब्ध कराएगा। इससे महिलाओं को खुले में या जिन जगहों पर शौचालय नहीं है, उन स्थानों पर समस्याएं नहीं होंगी। नगर निगम की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस सेवा को महिलाओं के लिए शुरू किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बीते कई वर्षों पहले आगरा मथुरा ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के द्वारा सीएनजी बसों का संचालन किया जाता था। अब ये बसें कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं। इसी बीच इन बसों में सुधार कर इनको पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है।

पर्यावरण इंजीनियर पंकज भूषण के मुताबिक, इन बसों को ऐतिहासिक इमारतों जैसे ताजमहल, एत्मादुद्दौला, लाल किला और सिकंदरा के आसपास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ऐसी जगहों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जहां पर महिलाओं के लिए शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो महिलाओं के लिए इस सेवा को पूरे शहर में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, भविष्य में ऐसी बसों के अंदर ही हेल्थ चेकअप सेंटर बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इन बसों का संचालन कई समाजसेवी संस्थाओं और बैंकों के CSR फंड के जरिए कराये जाने की योजना है।

Read More: UP में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के मुताबिक, स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम पिंक आयलेट ऑन व्हील्स की सेवा महिलाओं को समर्पित करने जा रहा है। पुरानी और बेकार बसों को रीमॉडल करके पिंक टायलेट ऑन व्हील बस सेवा शुरु की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी