श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का होगा राम नाम सत्य: CM योगी

Lok Sabha Election 2024 | cm yogi Adityanath | Aligarh | Shreshth uttar pradesh |

CM Yogi Adityanath In Aligarh: देश में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच सीएम योगी ने शुक्रवार 5 अप्रैल को अलीगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा रैली को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले शिव नारायण पंडित, मंगला सिंह और महताब सिंह को नमन किया। इस दौरान सीएम योगी ने अपने सात साल के कार्यकाल में किए कार्यों के बारे में भी बताया।

‘हम सिर्फ राम को ही नहीं लाएं हैं, राम नाम सत्य भी करवा देते हैं’

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कभी किसी ने कल्पना भी नही थी कि प्रदेश में बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, लेकिन आज बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ”हम सिर्फ राम को ही नहीं लाएं हैं, बल्कि बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।” वहीं, जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसका राम नाम सत्य भी तय है।

आतंकवाद और नक्सलवाद का अंत

सीएम योगी ने कहा ”आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। इतना ही नहीं आतंकवाद और नक्सलवाद का अंत हुआ है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक कार्य हो रहे हैं। गाजियाबाद से अलीगढ़ का मार्ग सिक्स लाइन का बन गया है। यहां सीमेंट की फैक्ट्री है, प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त हो गया है। कावड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है। दुनिया में अलीगढ़ के हस्तशिल्पी और कारीगरों को सम्मान मिल रहा है। श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिसकी बिल्डिंग वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण है।”

500 वर्षों बाद रामलला ने अयोध्या में खेली होली: योगी

सीएम योगी ने कहा कि “हमारे त्योहार केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि इनमें इतिहास छुपा है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद रामलला ने भी इस बार अयोध्या में होली खेली है। 2014 और 2017 से पहले यह सब सपना था, लेकिन आज यह हकीकत बन गया है।”

‘जब वोट सही दिशा में जाता है, तो देश नए कीर्तिमान गढ़ता है’

सीएम योगी ने विशाल जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ का विकास तब होगा जब यहां मां लक्ष्मी का प्रतीक कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि जब आपका कीमती वोट सही दिशा में जाता है तो देश नए कीर्तिमान गढ़ता है। ऐसे में एक-एक वोट की कीमत को समझना है। सही दिशा में वोट करना है, ताकि देश दुनिया में भारत अगले तीन वर्ष में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।

बता दें कि, कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष चौधरी काली चरण सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, मंत्री और हाथरस से बीजेपी के प्रत्याशी अनूप वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?