श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्कूल से लौट रही 5वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, परिचित ने घर ले जाकर की अश्लीलता

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 5वीं क्लास की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के ही मोहल्ले का रहने वाला है। बच्ची अपने स्कूल से घर की तरह जा रही थी। आरोपी ने उसे अपने साथ चलने को कहा। आरोपी बच्ची के जान पहचान का था। इसलिए बच्ची उसके साथ चली गयी।
UP Molestation Case | Aligarh Molestation Case | Shresth uttar Pradesh |

UP Molestation Case: देशभर में रेप और छेड़खानी की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 5वीं क्लास की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के ही मोहल्ले का रहने वाला है।

बताया जा रहा कि बच्ची अपने स्कूल से घर की तरह जा रही थी। आरोपी ने उसे अपने साथ चलने को कहा। आरोपी बच्ची के जान पहचान का था। इसलिए बच्ची उसके साथ चली गयी। आरोपी उसे अपने घर ले गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने के कारण आरोपी ने उसे छोड़ दिया। फिर बच्ची वहां से भागकर स्कूल पहुंची और अपनी टीचर को सारी घटना बताई, जिसके बाद टीचर ने बच्ची के परिवार वालों को कॉल करके स्कूल बुलाया और पूरी घटना बताई।

घटना के बाद आरोपी भाग गया है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओें में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ इगजलास डाॅ कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा।

शादी में कार नहीं मिली तो सिपाही ने पत्नी को लोहे की गर्म रॉड से दागा, उखाड़े नाखून

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची गांव के ही प्रथामिक स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ती है। बच्ची की उम्र 11 वर्ष है। 20 अगस्त को बच्ची सुबह 10.30 बजे स्कूल की तरफ जा रही थी। उस समय गांव के बच्चू सिंह ने बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न