श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की पलटी ट्रॉली, एक की मौत; तीन घायल

Trolley overturned while returning after Jalabhishek one Kanwariya died three injured

बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुलचौरा गांव के नजदीक सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कांवड़ियों की ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके चलते मौके पर ही अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में कांवड़ियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक कांवडिए की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। ये सभी कांवड़िए पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे थे। मृतक कांवड़िया के परिजन ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 9:45 बजे हुआ था। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी कांवड़ियों का जत्था शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में स्थित पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहा था। इस दौरान सभी कांवड़िए नाचते झूमते हुए लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुलचौरा के नजदीक पहुंचा था, तभी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे कांवड़िया कामेश दब गए। हादसे के बाद कुलचौरा गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली उठाकर कामेश को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, दूसरी ओर इस सड़क हादसे में अरविंद, अमित और ओमेंद्र घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल में घायलों को गर्ती कराया। कांवड़िए की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी