श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हे हरिराम कृष्ण जगन्नाथ प्रेमानंद ये क्या हुआ! अपनी पत्नी के बच्चे का भाई बना पति

क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स अपनी ही पत्नी के बच्चे का भाई बन सकता है। यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि नहीं। लेकिन ऐसा ही कुछ यूपी के बदायूं में हुआ है। पढ़ें पूरा मामला क्या है...

शादी…वो सात वचन…सात जन्मों तक साथ निभाने की वो कसम… फिर अचानक से एक दिन गायब हो जाना और ठीक सात साल बाद मिलना। लेकिन अब इन सात सालों में पति-पत्नी का रिश्ता ही बदल चुका था। अपनी पत्नी के बच्चे का बाप नहीं बल्कि पति भाई कहलाने लगा। यह पढ़कर आपको बड़ा ही अजीब लग रहा होगा और सोच रहे होंगे कि अपनी ही पत्नी के बच्चे का भाई? यह कैसे हो सकता है? लेकिन यह सच है और ऐसा यूपी के बदायूं में हुआ है। यहां एक विवाहिता शादी के बाद पति को छोड़कर कहीं गायब हो गई थी। पति ढूंढता रहा लेकिन वो नहीं मिली। सात साल बाद पति को पता चला कि उसके पिता और उसकी बीवी ने आपस में शादी कर ली है और दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। उनका एक बच्चा भी है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बदायूं के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवका का आरोप है कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। लेकिन फिर अचानक से उसकी पत्नी और पिता कहीं गायब हो गए थे। दोनों की काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच सात साल बाद उसे पता चला कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। दोनों ने शादी भी कर ली है। उनका एक बच्चा भी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी लगते ही महिला और ससुर को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वो अपने पति से परेशान थी। शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। वह पढ़ा लिखा भी नहीं था और कुछ कमाता भी नहीं था। इसलिए वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ चली गई थी। दोनों ने फिर कोर्ट मैरिज कर ली। अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी