श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘अखिलेश यादव का डीएनए हिंदू विरोधी है…’, बहराइच हत्याकांड पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए हत्याकांड में रामगोपाल मिश्रा की दूसरे समुदाय के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
Bahraich Violence | Akhilesh Yadav DNA is anti-Hindu | Shresth uttar Pradesh |

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महराजगंज में 13 अक्टूबर को हुए हत्याकांड में रामगोपाल मिश्रा की दूसरे समुदाय के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने वोटों की खातिर बहराइच की घटना पर एक भी शब्द नहीं कहा। उनका डीएनए हिंदू विरोधी है, क्योंकि उनके दिवंगत पिता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी 1990 में कारसेवकों पर पुलिस फायरिंग का आदेश दिया था।

केंद्रीय मंत्री ने आईएनडीआईए गुट के अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बहराइच पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव बंगाल पर कुछ नहीं बोलेंगे। यह सब मुस्लिम वोटों के लिए हैं।

मेरा लक्ष्य मरने से पहले हिंदुओं को एकजुट करना है: गिरिराज सिंह

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा आरजेडी की संवाद यात्रा निकालने के बाद गिरिराज सिंह शुक्रवार को हिंदू स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखा रहे थे। अपनी ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ से पहले गिरिराज सिंह ने बिहार के भागलपुर में वृद्धेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं एक हिंदू के रूप में पैदा हुआ था और मैं एक हिंदू के रूप में मरूंगा। मेरा लक्ष्य मरने से पहले हिंदुओं को एकजुट करना है।

Read More: बहराइच हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

इस बीच यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए बहराइच हिंसा मामले के दो आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को नेपाल भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों सरफराज और मोहम्मद तालिब को पुलिस ने पैर में गोली मार दी थी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

बहराइच हिंसा: नाखून उखाड़े, कंरट लगाया, शरीर में धंसे थे 30 से अधिक छर्रे; राम गोपाल के साथ बर्बरता की सभी हदें पार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Zero Tolerance Policy | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
CM योगी का जीरो टॉलरेंस, साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा
Sadhguru | Isha Foundation | Shresth uttar Pradesh |
Sadhguru के ईशा फाउंडेशन को बंधक मामले में SC से मिली राहत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
Bahraich Violence | Akhilesh Yadav DNA is anti-Hindu | Shresth uttar Pradesh |
'अखिलेश यादव का डीएनए हिंदू विरोधी है...', बहराइच हत्याकांड पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
Bishnoi Gang Threat To Salman Khan | Shresth uttar Pradesh |
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी सलमान खान को धमकी, दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग
UP by-election 2024 | Shresth uttar Pradesh |
यूपी उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, कलेक्ट्रेट में होगी 3-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
India vs New Zealand, 1st Test | India vs New Zealand | Shresth uttar Pradesh |
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, पहली पारी में 46 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया