श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bahraich Violence: अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार, आरोपियों के एनकाउंटर की कर रहे मांग

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार तड़के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो गांव के लोग नाराज हो गए। ग्रामीण सभी अपराधियों के घर को बुलडोजर से गिरवाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।
Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार तड़के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो गांव के लोग नाराज हो गए। ग्रामीण सभी अपराधियों के घर को बुलडोजर से गिरवाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के महसी के महाराजगंज इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस एक मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। इस दौरान धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने पर समुदाय विशेष के लोग रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्र को अगवा कर घर में ले गए।

इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इससे आक्रोश फैल गया। विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था। हरदी पुलिस ने विरोध कर रहे बहुसंख्यक समाज के लोगों पर ही जमकर लाठियां चलाना शुरू कर दिया।

गांव के लोगों ने तहसीलदार को खदेड़ा

पोस्टमार्टम के बाद बाद सोमवार तड़के शव घर पहुंचा तो गांव के लोग नाराज हो गए। घर में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। तहसीलदार गांव पहुंचे तो लोगों ने खदेड़ दिया। गांव के लोग अपराधियों के घर को बुलडोजर से गिरवाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। यह सब मांग लिखित में मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।

मस्जिद के पास से गुजर रहा था जुलूस

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस एक मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलने से उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

बहराइच एसपी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर विसर्जन को रोका गया, जिसका कुछ शरारती तत्वों ने फायदा उठाया और अशांति पैदा करने की कोशिश की। 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के लापरवाह पाए जाने पर उनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बहराइच की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी। जांच चल रही है और स्थिति सामान्य है। दोषियों की पहचान की जा रही है। अगर पुलिस अधिकारी लापरवाह पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Saharanpur | Shresth uttar Pradesh |
सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में फॉर्मेलिन का पोछा लगने से मचा हड़कंप
Women T20 World Cup 2024 | NZ W vs PAK | Shresth uttar Pradesh |
NZ W vs PAK W: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देख पाएंगे रोमांचक मुकाबला
Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच में प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में लगाई आग, दुकानों में भी की तोड़फोड़; 30 लोग हिरासत में
Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Bahraich Violence: अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार, आरोपियों के एनकाउंटर की कर रहे मांग
Gorakhpur Train Route | Gorakhpur | Shresth uttar Pradesh |
गोरखपुर रूट पर चलने वाली 48 ट्रेनें निरस्त, 64 ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट; देखें लिस्ट
Gorakhpur Crime News | Gorakhpur | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Gorakhpur: महिला मित्र के साथ मेला देखने गए युवक की हत्या, 6 युवक हिरासत में