Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। ये देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे, बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे।
‘इंडी गठबंधन राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी है’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमें ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर लूटना चाहती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है।
Read More: इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर लौट आएगा आतंकवाद का दौर: CM योगी
‘सपा सरकार में पिछड़े जिलों में शामिल था बलरामपुर’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं, आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं, आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी की सरकार के समय देश के सबसे पिछड़े जनपदों में बलरामपुर माना जाता था।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 21, 2024
आज देश के अग्रणी जनपदों में बलरामपुर का भी नाम लिखा जा रहा है।
यह भारतीय जनता पार्टी की विकास की गाथा है… pic.twitter.com/qPBo7CjU8e
सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उस दौरान उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। इनको इससे कोई लेना देना नहीं था। इन्हें तो सिर्फ मुसलमान की चिंता थी। इस पर जनता ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। एक बार फिर इन्हें जवाब देने का मौका आ गया है। ऐसे में जिन्होंने आपको विकास के लिए तरसाया था, उन्हे एक-एक वोट के लिये तरसाना है। साथ ही इन सब की जमानत जब्त करानी है।
जिन लोगों ने बलरामपुर को एक पिछड़ा जनपद बनाया था, अपने वोट से उनकी जमानत जब्त करवाइए… pic.twitter.com/roZGXvtF1n
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 21, 2024