श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अखिलेश का बीजेपी पर वार, बोले- बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा होगा साफ

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए सपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बांदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भीड़ बता रही है कि बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। अब तक 4 चरण की वोटिंग हो चुकी है, जिसमें साफ है कि अब भाजपा की विदाई पक्की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन, आज तक तो किसानों की आय नहीं हुई, बल्कि लागत के साथ डीजल कीटनाशक दवाइयों में GST लगाकर किसानों को परेशान कर दिया। इन्होंने खाद की बोरी से 10 किलो खाद चुरा लिया। यह वही भाजपाई हैं, जिन्होंने हमारे किसानों को नैनो यूरिया खरीदवा दिया। इनकी नैनो यूरिया ने किसानों की पैदावार को भी नहीं बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- काशी की बदली तस्वीरे, 2 साल में इतने भक्तों ने लगाई बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी

सपा मुखिया ने आगे कहा कि इस बार को चुनाव काफी खास है, क्योंकि ये हमारे और आपके भविष्य के अलावा आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। भाजपा आज संविधान को खत्म करना चाहती है। लेकिन, हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना होगी। हम 30 लाख खाली पदों को आरक्षण के हिसाब से भरेंगे। इन्होंने उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?