श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हैवान बना पड़ोसी! पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, फिर होटल में ले जाकर…

उत्तर प्रदेश के बरेली में पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा हुआ तो बीच में पड़ोसी आ गया। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके में रहने लगी। इसी बीच पड़ोसी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और महिला को फुसलाकर अपने साथ होटल ले गया, जहां उसने महिला के साथ रात भर दुष्कर्म किया।
Bareilly Rape Case | Rape victim | Shresth uttar Pradesh |

Bareilly Rape Case: कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सभी रिश्तों से अलग होता है, जैसे दिया और बाती…। इसमें भरपूर प्यार भी होता है और कभी-कभी तकरार भी। लेकिन कभी-कभी पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने की वजह से तकरार इतनी अधिक बढ़ सकती है, जिसका खामियाजा जिंदगी भर भुगतना पड़ जाता है।

पड़ोसी ने महिला से बढ़ाईं नजदीकियां

उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा हुआ तो बीच में पड़ोसी आ गया। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके में रहने लगी। इसी बीच पड़ोसी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

इसके बाद वह महिला को फुसलाकर अपने साथ होटल ले गया, जहां उसने महिला के साथ रात भर दुष्कर्म किया। सुबह वह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जरूरी काम के बहाने से बुलाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली जिले के सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसकी जान पहचान राजीव कॉलोनी के रहने वाले सोनू कश्यप से हो गई। इसको लेकर पति से झगड़ा हो गया और वह अपने मायके में जाकर रहने लगी।

पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब दस बजे सोनू ने उसे किसी जरूरी काम के बहाने से बुलाया और कहा कि बाद में पति के पास ससुराल छोड़ देगा। बातों में फंसाकर सोनू उसे सेटेलाइट के पास एक होटल में ले गया। जहां उसने महिला को नशा देकर रात भर दुष्कर्म किया।

Lucknow: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में रोल दिलाने का वादा… फिर चलती कार में किया गैंगरेप

नशे की हालत में छोड़ हो गया फरार

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी उसे नशे की हालत में सुभाषनगर में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह वह पति के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। घटना के चलते महिला तीन-चार दिनों तक डिप्रेशन में रही। फिर रविवार को सोनू के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न