श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बरेली में 21 जुलाई को होगा सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम, तौकीर रजा का एलान

Maulana Tauqeer Raza Khan ने एलान किया है कि उनके पास ऐसे 23 प्रार्थना पत्र हैं, जिनमें हिंदू लड़के-लड़कियों ने इस्लाम धर्म कबूल करने की इच्छा जताई है। इसलिए अब एक साथ 5 हिन्दू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह पढ़वाया जाएगा।
Maulana Tauqeer Raza Khan | Religion conversion | Shresth uttar pradesh |

Maulana Tauqeer Raza Khan: बरेली दंगे के मास्टरमांइड इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza Khan) ने एलान किया है कि उनके पास ऐसे 23 प्रार्थना पत्र हैं, जिनमें हिंदू लड़के-लड़कियों ने इस्लाम धर्म कबूल करने की इच्छा जताई है। इसलिए अब एक साथ 5 हिन्दू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह पढ़वाया जाएगा। मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।

मुस्लिम रीति रिवाज से करवाया जाएगा निकाह

मौलाना तौकीर रजा ने अपने दरगाह आला हजरत स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया है कि 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में धर्म परिवर्तन और निकाह का कार्यक्रम होगा। यहां हिन्दू लड़के और लड़कियों के 5 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करवाया जाएगा। इनमें कुछ मध्यप्रदेश और बाकी यूपी के अलग-अलग जिलों से हैं। तौकीर रजा ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते इन जोड़ों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

‘धार्मिक संगठन विरोध न करें’

इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता हम कोई गैरकानूनी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम लड़कियां भी हिंदू धर्म अपना चुकी हैं और शादी कर चुकी हैं। मगर इसका किसी भी हिंदू संगठन ने विरोध नहीं किया है। ऐसे में हमारे इस कार्यक्रम का भी किसी भी धार्मिक संगठन को विरोध नहीं करना चाहिए। मौलाना ने कहा है कि करीब 8 लड़के और 15 लड़कियां हैं, जो इस्लाम धर्म अपनाना चाहते हैं। उनका दबाव लगातार उनपर बन रहा है। ऐसे में उन्होंने ये फैसला किया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी का एक्शन, IAS देवी शरण उपाध्याय सस्पेंड

धर्मगुरु पंडित सुशील कुमार पाठक ने की कठोर कार्रवाई की मांग

इस मामले में धर्मगुरु पंडित सुशील कुमार पाठक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तौकीर राजा ने डरा धमकाकर ऐसे लोगों को ऐसे बच्चों को जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की साजिश रखी है। प्रशासन को इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। पंडित सुशील कुमार पाठक ने कहा कि उन बच्चों से भी कहूंगा कि वह इस तरीके कृत्य ना करें। वह अपने भविष्य के लिए खाई खोद रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी