श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bijnor: मंदिर का पुजारी निकला सनव्वर हुसैन, भगवा चोला पहन कर रहा था पूजा-पाठ

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में मंदिर का पुजारी बनकर रह रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पुजारी मुस्लिम है। इस बात का पता चलते ही गांव वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
Bijnor News | Sanawar Hussain | Shresth uttar Pradesh |

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में मंदिर का पुजारी बनकर रह रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पुजारी मुस्लिम है। इस बात का पता चलते ही गांव वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बिजनौर के तिपरजोत गांव में एक युवक पिछले 6 महीने से गांव के शिवमंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। उसने अपना नाम शिवम नाथ बताया था, लेकिन कुछ समय से गांव के लोगों को पुजारी पर शक हुआ और मंगलवार को जब गांव के लोगों ने पुजारी से उसका आईडी कार्ड मांगा तो पुजारी ने देने से इनकार कर दिया। गांव के लोगों के बहुत जबरदस्ती करने पर पुजारी ने अपना आईडी कार्ड दिखाया, जिसके बाद गांव के लोग हैरान रह गये।

पुजारी निकला सनव्वर हुसैन

गांव वालों ने बताया कि आईकार्ड में युवक का नाम सनव्वर हुसैन पुत्र अफसर अली लिखा हुआ था। आधार कार्ड में उसका पता उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का था, जबकि उसने गांव वालों को बताया था कि वो रामपुर का रहने वाला हैं। इसके बाद गांव वालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी 2018 से ही कर चुका है धर्म परिवर्तन

पुलिस आरोपी को थाने लेकर गई और पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ने 2018 से इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म में परिवर्तित हो चुका है। आरोपी ने बताया कि इससे पहले वो नगीना और गांव नागरपुर खड़कसेन के कई जगहों पर कई मंदिरों में महराज के तौर पर काम कर चुका है। आरोपी के पास से कई सारे ऐसी पिक्चर मिली हैं, जिसमें आरोपी मजार पर नमाज पढ़ रहा है, तो कही मंदिरों पर भगवा चोला पहन कर पूजा कर रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वो जिला रामपुर के गांव मसवासी, थाना स्वार का रहने वाला है। आरोपी पर रामपुर में कोई क्रिमिनल केस नहीं मिला है। उसने 2018 में अपना धर्म छोड़ दिया था। वह कई मंदिरों में भी काम कर चुका है। इस बात की पुष्टि आरोपी के परिजनों ने भी की है।

Read More: कन्नौज में 90 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंपा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?