श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bulandshahr: सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Bulandshahr Cylinder Blast | Bulandshahr | Shresth uttar Pradesh |

Bulandshahr Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट में पूरा मकान जमीदोज हो गया। आनन-फानन में मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

वहीं, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की आशापुरी कॉलोनी में एक घर में रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। मकान में जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय मकान के अंदर परिवार के 18 से 19 लोग मौजूद थे। 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं, छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश पर्यदर्शी ने कहा, “कुल छह शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिला हैं। मैं हताहतों की कुल संख्या नहीं बता सकता। मेरी ड्यूटी जिला अस्पताल में है। छह शव यहां लाए गए हैं।”

इन लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में हिफजा (3 वर्ष) पुत्री रिजवान, तमन्ना (24 वर्ष) पत्नी रिजवान , रुखसाना (45 वर्ष) पत्नी रियाजुद्दीन, सलमान (11 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन, राजू (50 वर्ष) और आस मोहम्मद (26 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ब्लास्ट ऑक्सीजन सिलेंडर या रसोई गैस सिलेंडर में हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

मलबे को हटाने का काम जारी

घटना की सूचना के बाद डीएम-एसएसपी सहित तमाम पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दमकल विभाग भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है। साथ ही, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ पीएसी के जवान स्थानीय पुलिस प्रशासनिक आलाधिकारी सहित नगरपालिका की टीम रेस्क्यू में शामिल है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास जारी है।

बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि आशापुरी कॉलोनी में एक घर में रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। घर में 18-19 लोग थे। यहां से आठ लोगों को बचाया गया जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, तीन लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, लेकिन उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Read More: सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरने से 3 की मौत; 22 घायल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sakshi Malik on Babita Phogat | Shresth uttar pradesh |
'WFI अध्यक्ष बनने के लिए पहलवानों को उकसाया...', साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाया बड़ा आरोप
Bulandshahr Cylinder Blast | Bulandshahr | Shresth uttar Pradesh |
Bulandshahr: सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
PM Modi In Varanasi | Prime Minister Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |
PM मोदी ने वाराणसी को दिया 6,100 करोड़ का तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Vantangiya community | Yogi government | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है खास
Educational Tour | Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
15000 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण से इतिहास, संस्कृति और धरोहरों से परिचित करा रही योगी सरकार
Happy Birthday Sunny Deol | Sunny Deol celebrated his 67th birthday | Shresth uttar Pradesh |
स्टार सनी देओल ने ‘जाट’ के सेट पर मनाया अपना 67वां जन्मदिन, शेयर कीं जश्न की तस्वीरें