श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देवरिया में बाइक सवार लड़को ने दो लड़कियों पर फेंका एसिड, झुलसीं

Deoria Acid Attack | shreshth uttar pradesh |

Deoria Acid Attack: देवरिया से एसिड अटैक का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल से बाजार जा रहीं दो लड़कियों पर एसिड फेंक दिया। जिसके बाद दोनों लड़कियां बुरी तरह से झुलस गईं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एसिड अटैक की वारदात ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गुरुवार की सुबह दोनों लड़कियां अलग-अलग साइकिल से बाजार जा रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने लड़कियों पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। एसिड की चपेट में आने के बाद दोनों लड़कियां बुरी तरह जख्मी हो गईं। एक लड़की का चेहरा और गर्दन का हिस्सा झुलस गया है। वहीं, दूसरी लड़की का हाथ जख्मी हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों लड़कियों को इलाज के लिए गौरीबाज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात का शिकार हुई एक लड़की स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में काम करती है और दूसरी लड़की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत