श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अयोध्या के रामलला को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम, बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणादायी नेतृत्व में राज्य के कुशल शिल्पकारों ने अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीरामलला के लिए विशेष रूप से तैयार किए ....
Ayodhya Sri Ramlala Enhanced Uttarakhand Cultural Prestige

Ayodhya Sri Ramlala Enhanced Uttarakhand Cultural Prestige: सोमवार का दिन उत्तराखंड के लिए बेहद खास रहा। इस दिन अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीरामलला का दिव्य विग्रह उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला से सजे हुए विशेष वस्त्र में अत्यंत मनमोहक लग रहा था। यह अद्भुत दृश्य न केवल उत्तराखंड की कला और संस्कृति का प्रतीक था बल्कि पूरे देश में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि का एक नया अध्याय भी जोड़ा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणादायी नेतृत्व में राज्य के कुशल शिल्पकारों ने अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीरामलला के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए शुभवस्त्रम को भेंट किया। यह शुभवस्त्रम उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हो रहा है। राज्य की लोक कला, संगीत, नृत्य और शिल्पों को पुनर्जीवित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 10 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। राज्य की लोक कलाओं को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड को विश्वभर में ख्याति मिल रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि राज्य का समग्र विकास तभी संभव है जब उसकी सांस्कृतिक जड़ें मजबूत हों। इसी विश्वास के साथ वे राज्य की युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Barabanki Student Committed Suicide
बाराबंकी: 12वीं की छात्रा ने स्कूल में किया सुसाइट, मरने से पहले दोस्तों से कही थी ये बात
Ayodhya Sri Ramlala Enhanced Uttarakhand Cultural Prestige
अयोध्या के रामलला को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम, बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा
Firozabad Crime News | Shresth uttar Pradesh |
हैवान बना पति! गड़ासे से पत्नी और बेटे पर किए ताबड़तोड़ वार, दो साल के मासूम की मौत
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 10 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश
War 2 update hrithik-roshan-and-Kiara Advani romance-in-italy photos goes viral over internet watch
Leak! इटली में शुरू हुआ ऋतिक-कियारा के बीच रोमांस, War 2 के सेट से वायरल हुई तस्वीरें
CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
अब ढाबों/रेस्टोरेंट की होगी जांच, हर कर्मचारी का होगा पुलिस वेरिफिकेशन; CM योगी ने दिए निर्देश