अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार के निर्देश के बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बाबा का बुलडोजर मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी पर लाया गया। यहां पहले छापेमारी की गई। इसके बाद बेकरी के अंदर बनाए गए सामान को सैंपलिंग के लिए भेजा गया और फिर बेकरी पर फिर बुलडोजर चला दिया गया। साथ ही बेकरी का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी।
#WATCH | Uttar Pradesh | Demolition underway at the bakery of SP leader Moeed Khan, the main accused in the gang rape of a minor girl, in Ayodhya. pic.twitter.com/msA23T12sc
— ANI (@ANI) August 3, 2024
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सुलह करने की धमकी भी दी थी। उनके खिलाफ थाना पूराकलंदर के पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने केस दर्ज कराया। फिलहाल पीड़ित नाबालिग अभी अस्पताल में भर्ती है।
#WATCH | Uttar Pradesh | After demolishing the bakery of SP leader Moeed Khan, the main accused in the gang rape of a minor girl, in Ayodhya, the boundary wall illegally made on the pond gets demolished pic.twitter.com/fE6f89ZuRu
— ANI (@ANI) August 3, 2024
जानें पूरा मामला
दरअसल, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की एक मासूम के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और फिर उसका वीडियो बनाया गया। जब दरिंदो का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने उस वीडियो को दिखाकर मासूम के साथ बार-बार रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वो मासूम दो महीने की गर्भवती हो गई।
उस मासूम के साथ हुई इस घिनौनी वारदात की गूंज यूपी के विधानसभा में भी गूंजी। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा है, क्योंकि आरोपियों में से एक समाजवादी पार्टी का नेता है। सीएम योगी का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी समाजवादी पार्टी का है, जिसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन सपा ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सपा नेता मोईद खान इस घिनौनी वारदात में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है, लेकिन सपा ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा कि बच्ची अति पिछड़ी जाति से है। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।