श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘सपा के शासन में रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती लाल’… साक्षी महाराज

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से लगातार तीसरी बार सांसद बने साक्षी महाराज ने अयोध्या में भाजपा की हार पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती लाल होते देखी है।
Lok Sabha Election 2024 Result | Shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यूपी में जहां एक ओर भाजपा ने मिशन 80 का संकल्प लिया था, वहीं दूसरी ओर भाजपा को 33 सीटें मिलने से पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इसी बीच भाजपा से लगातार तीसरी बार सांसद बने साक्षी महाराज ने अयोध्या में भाजपा की हार पर निराशा व्यक्त की है।

भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज (Swami Sachchidanand Hari Sakshi Maharaj) यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए। उन्होंने अयोध्या के फैजाबाद लोकसभा सीट (Faizabad Lok Sabha Seat) से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह की हार को भाजपा के लिए चिंताजनक बताया है। वहीं, साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन पर भी निराशा व्यक्त की है।

दुर्भाग्यपूर्ण अयोध्या ने सपा के सांसद को जिताया- बोले साक्षी महाराज

दरअसल, साक्षी महाराज ने अपने आवास पर बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को याद किया। साक्षी महाराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के शासन में उन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती लाल होते देखी है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसी अयोध्या ने सपा के सांसद को जिता दिया। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि यूपी में चुनाव के नतीजों से जो राजनीतिक परिदृश्य उभरा है, उस पर पार्टी ही नहीं बल्कि देश और प्रदेश के लोगों को याद करना चाहिए। यूपी की जनता ने सपा का शासन और गुंडाराज देखा है। सपा सरकार के दौरान यही नारा लगाता था खुली दुकान हमारी बंद तुम्हारी। पत्रकारों पर हमले होते थे। साक्षी महाराज ने कहा कि जो काम पीएम मोदी ने किया, उसके बदले राज्य में उनको आशीर्वाद नहीं मिला।

बता दें, भाजपा ने स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज को यूपी की उन्नाव लोकसभा सीटों से मैदान में उतारा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी की अनु टंडन को हराकर 616133 वोटों से जीत दर्ज की है। वे उन्नाव से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी