श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

फतेहपुर लोकसभा सीट पर सपा ने किया उम्मीदवार का एलान


Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए सपा पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी काफी सोच समझकर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही है। इसी बीच अब सपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का एलान कर दिया है। सपा ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को टिकट दिया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी की स्थापना के वक्त से ही नरेश उत्तम पटेल पार्टी से जुड़े हैं। 10 जनवरी 1956 को उनका जन्म फतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय में हुआ था। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक तक की पढ़ाई की है। नरेश उत्तम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल से की। साल 1989 से 1992 के बीच उन्होंने जनता दल के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। इस दौरान वह मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल हो गए। साल 1989 में जब मुलायम मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने नरेश उत्तम पटेल को उप मंत्री बनाया।

फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से 1989 में नरेश उत्तम ने पहली बार चुनाव जीता था। तीन बार विधायक रहे। साल 2006 में उन्हें सपा ने विधान परिषद का सदस्य बनाया। साल 2017 में जब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच विवाद हुआ तो नरेश को इसका फायदा मिल गया। अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को अध्यक्ष पद से हटाकर नरेश को कुर्सी सौंपी थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा