श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, मौसी के घर पहुंचा तो वहां भी डसा

Fatehpur: कहते हैं सांप अगर एक बार काट ले तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको हैरानी हो सकती है। जी हां, यहां एक 24 वर्षीय युवक को सांप ने एक या दो बार नहीं, बल्कि पांच बार डस लिया।
Fatehpur | Uttar Pradesh | Snake | Shreshth Uttar Pradesh |

Fatehpur: कहते हैं सांप अगर एक बार काट ले तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको हैरानी हो सकती है। जी हां, यहां एक 24 वर्षीय युवक को सांप ने एक या दो बार नहीं, बल्कि पांच बार डस लिया। सांप से बचने के लिए युवक अपनी मौसी के घर चला गया, लेकिन सांप ने उसे वहां भी डस लिया।

वहीं, युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर पांच बार सांप के काटने के बाद भी युवक ठीक कैसे हो रहा है। इस घटना से न केवल युवक बल्कि उसके परिजन भी परेशान हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव की है। यहां 24 वर्षीय विकास दुबे को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काट लिया, लेकिन वह हर बार इलाज के बाद ठीक हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिले के निजी अस्पताल में चल रहा है।

एक या दो बार नहीं पांच बार डसा

विकास का कहना है कि दो जून की रात जैसे ही अपने बिस्तर से उतरा, उसे पहली बार सांप ने काटा। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां वह दो दिन तक भर्ती रहा और इलाज के बाद ठीक हो गया। विकास के मुताबिक, 10 जून की रात सांप ने उसे दूसरी बार काटा, जिसके बाद उसके परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए। गनीमत यह रही कि वह दूसरी बार भी ठीक हो गया।

पीड़ित का कहना है कि वह सांप द्वारा दो बार काटे जाने के बाद पूरी तरह डर गया और सावधानी बरतने लगा, लेकिन उसे क्या पता था कि पिछला जख्म ठीक होने से पहले सांप उसे काट लेगा। दूसरी घटना के ठीक 7 दिन बाद यानी 17 जून को सांप ने उसे तीसरी बार डस लिया। इस घटना के बाद से विकास के परिजन दहशत में आ गए। हैरत तब हुई, जब विकास के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के चौथे दिन बाद ही फिर से सांप ने काट लिया। हालांकि, वह सांप के चौथी बार काटने के बाद भी इलाज के बाद बच गया।

मैं बहुत दुखी हूं… हाथरस हादसे पर पहली बार मीडिया से बोले भोले बाबा

मौसी के घर भी सांप ने नहीं छोड़ा पीछा

अब ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने और विकास के परिजनों को सलाह दी कि उसे कुछ समय के लिए घर से दूर भेज दिया जाए। इसलिए वह कुछ दिनों के लिए राधानगर स्थित अपनी मौसी के घर रहने के लिए चला गया, लेकिन सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और बीते दिन शुक्रवार को उसे डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना को लेकर डॉक्टर हैरान हैं। वहीं, विकास के परिजनों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं सांप उसे फिर न काट ले।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?