श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सपा-कांग्रेस कभी नहीं कर सकती आपकी आस्था का सम्मान- सीएम योगी

Divide and rule | CM yogi Adityanath | congress | shreshth uttar pradesh |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में गुरुवार को रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील की। साथ ही सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ये औरंगजेब की औलाद आ गए हैं, जो विरासत टैक्स लगाएंगे, जैसे औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया था। ये आपके हक पर डकैती है।

दरअसल, सीएम योगी फिरोजाबाद में गुरुवार को सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करौली की जय जयकार के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। इस फेज में आप सभी अपने हक अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है, वो है एक बार फिर मोदी सरकार। मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों के अंदर जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, वो आज तक कोई भी पार्टी नहीं कर पाई।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान देश में गरीबी कम हुई। महिलाओं को उनका हक मिला है। आज देश-प्रदेश में सभी महिलाएं सुरक्षित है। अयोध्या में बरसों बाद राम आएं। पार्टी ने वो सभी वादे दावे पूरे किए हैं, जो उन्होंने जनता से किए थे। आने वाले वक्त में देश में विकास की गंगा बहने जा रही है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपके शहर में इंडिया गठबंधन और बीएसपी ने भी अपने उम्मीदवार उतारें हैं। बस इतना कहना चाहूंगा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा सकते थे क्या? जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता तो आप उसे जबरदस्ती गले का हाल बनाएंगे क्या? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कहते थे कि ये लोग राम मंदिर नहीं बना सकते हैं। सपा कहती थी कि परिंदा पर भी नहीं मार सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?