श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर क्या बोले CM योगी

Yogi government committed to increasing the income of Annadata farmers

‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ वाले लोगों को लगता है कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं थे। राम और कृष्ण की धरती पर ये लोग गोकशी की छूट देना चाहते हैं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। काशी और अयोध्या के बाद हम अब मथुरा की ओर बढ़ चले हैं… ये बातें सीएम योगी ने यूपी के जिले फिरोजाबाद में जनसभा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने तिलक इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ भाजपा के कामकाज के बारे में बताया तो दूसरी ओर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने भगवान राम को याद करते हुए कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम ने होली खेली और बड़े ही धूमधाम से उनका जन्मोत्सव भी मनाया गया। पूरा देश प्रभु राम के अस्तिव पर भरोसा करता है, लेकिन ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ वाले लोगों को लगता है कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं थे। ये लोग राम और कृष्ण की धरती पर गोकशी की छूट देना चाहते हैं, लेकिन आज यूपी की तस्वीर बदल चुकी है। अयोध्या में रामलला के आगमन के बाद अब मथुरा की ओर बढ़ चले हैं।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनावी जनसभाओं में सपा कह रही है कि अगर सत्ता में आए तो हर वर्ग का विकास होगा, लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है। ये लोग परिवार के बाहर का हित नहीं सोच सकते हैं। क्यों परिवार के अलावा किसी और को टिकट नहीं दिया? सच्चाई ये है कि ये परिवारवाद के नाम पर जाति को बदनाम करते हैं। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और गरीब जनता का हक छीनने का काम करते हैं। गरीबों के हक पर डकैती डालते हैं। किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करते है। व्यापारी को लूटने का काम करते हैं,जोकि बीजेपी किसी की कीमत पर सहन नहीं कर सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत