श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में कल आधी रात से बंद हो जाएगी गंगाजल की सप्लाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को गंगा जल की सप्लाई 12 अक्टूबर की आधी रात से 31 अक्टूबर तक के लिए बंद हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मेरठ नगर निगम की तरफ से ट्यूबवेल से वैकल्पिक व्यवस्था का आदेश दिया गया है।
Ganga Water Supply | Ganga Water | Shresth uttar Pradesh |

Ganga Water Supply: उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को गंगा जल की सप्लाई 12 अक्टूबर की आधी रात से 31 अक्टूबर तक के लिए बंद हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मेरठ नगर निगम की तरफ से ट्यूबवेल से वैकल्पिक व्यवस्था का आदेश दिया गया है।

हर साल सिंचाई विभाग की तरफ से गंग नहर की वार्षिक सफाई का कार्य किया जाता है, जिसको लेकर दशहरा से दिवाली तक गंगा जल की सप्लाई को हरिद्वार से बंद करा दिया जाता है। गंग नहर की वार्षिक सफाई के तहत ही सिंचाई विभाग ने जल निगम, नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। सूचना के तहत 12 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक हरिद्वार से गंग नहर में गंगा जल की सप्लाई बंद रहेगी।

मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और दिल्ली समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इसका प्रभाव पड़ेगा। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पहले ही संबंधित विभागों को जानकारी दी जा चुकी है। मेरठ नगर निगम ने गंगा जल की सप्लाई बंद होने को लेकर जल विभाग को 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी क्षेत्रों में लगातार पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल चलाने के निर्देश दिये हैं, ताकि लोगों को त्योहार में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Read More: सीएम योगी ने नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का किया पूजन

अपर नगर आयुक्त व जीएम (जल), ममता मालवीय ने बताया कि कि सिंचाई विभाग के मुताबिक, 12 अक्टूबर की आधी रात से गंगा जल की सप्लाई नहीं होगी। इसको लेकर नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। 12 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक गंगा जल वाले संबंधित क्षेत्रों में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UPSIDA E-Auction 43 Industrial And Commercial Plots | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार की नई पहल, यूपीसीडा 43 औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों की होगी ई-नीलामी
Ganga Water Supply | Ganga Water | Shresth uttar Pradesh |
मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में कल आधी रात से बंद हो जाएगी गंगाजल की सप्लाई
CM Yogi Worshiped On Navami | Shresth uttar Pradesh |
सीएम योगी ने नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का किया पूजन
Ram Navami | Big announcement by Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार का बड़ा एलान, यूपी में आज से तीन दिन की छुट्टी; जाने क्या-क्या रहेगा बंद
akhilesh yadav
जयप्रकाश नारायण केंद्र में श्रद्धांजलि नहीं देने पर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
ratan tata news
यूपी: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि