श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गाजियाबाद: सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, एक मासूम की मौत, पांच घायल

cylinder-leak-caused-fire-in-house-one-innocent-died-five-burnt ghaziabad

यूपी के जिले गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में सिलेंडर लीक होने के कारण घर में आग लग गई, जिस कारण एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की नीलमणि कॉलोनी की है। यहां सिलेंडर लीक होने की वजह से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखतने आग की लपटें उठने लगीं, जिसने एक बच्चे और घर के पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। कहा जा रहा है कि इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग बुरी तहस से झुलस गए।

आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराय गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोगों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि एक कपल अपने बच्चों और परिवार के दो अन्य मेंबर्स के साथ किराए पर रह रहा था।

बुधवार की शाम महिला खाना बनाने के लिए गैस स्टोव जला रही थी, उसी दौरान अचानक कमरे में आग लग गई। सिलेंडर लीक होने की वजह से ये घटना होने की बात सामने आ रही है, जिसमें परिवार के लोग बुरी तरह झुलस गए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न