श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गोंडा में विशेष समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडाल में की पत्थरबाजी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

गोंडा जिले से दुर्गा पूजा पंडाल में जमकर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। यहां मां दुर्गा की पट्टी खोलने के दौरान आतिशबाजी से नाराज विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है बुधवार देर रात करीब 5 घंटे तक हंगामा चला।
Pelted Stones At Durga pandal In Gonda | Shresth uttar Pradesh |

Pelted Stones At Durga pandal In Gonda: गोंडा जिले से दुर्गा पूजा पंडाल में जमकर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। यहां मां दुर्गा की पट्टी खोलने के दौरान आतिशबाजी से नाराज विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है बुधवार देर रात करीब 5 घंटे तक हंगामा चला।

घटना में दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष सहित 12 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आतिशबाजी से नाराज खास समुदाय के लोगों ने किया हंगामा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जिले के मसकनवा बाजार की है। यहां लालजी गुप्ता बीते कई सालों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते आ रहे हैं। बताया जा रहा है बुधवार देर रात मां दुर्गा की आंख से पट्टी खोली गई थी। इस दौरान लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे थे।

आतिशबाजी से नाराज खास समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। दुर्गा पंडाल के पास रहने वाले सुल्तान, असलम और मुन्ना समेत कई परिवार के लोग घर से बाहर आए। उन्होंने हिंदू समुदाय को गालियां देना शुरू किया। इतना ही नहीं हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहना शुरू कर दिया। साथ ही दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। 10 से 12 लोग गंभीर घायल हो गए।

भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति काबू में किया गया। वहीं, पुलिस ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर, 25 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन का लक्ष्य

छपिया थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय के मुताबिक, देर रात मां दुर्गा की आंख से पट्टी खोले जाने के बाद लालजी गुप्ता के लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान आतिशबाजी से नाराज होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी और जमकर पत्थरबाजी की। मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Adityanath | balrampur | Shresth uttar Pradesh |
सीएम योगी ने 'शक्ति के पर्व' पर की मां की आराधना, मंदिर में आए बच्चों को दी चॉकलेट
Varanasi Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
वाराणसी में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, चार लोगों की मौत
Pelted Stones At Durga pandal In Gonda | Shresth uttar Pradesh |
गोंडा में विशेष समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडाल में की पत्थरबाजी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Ratan Tata Successor | Ratan Tata | Shresth uttar Pradesh |
रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा Tata Group की जिम्मेदारी? ये नाम हैं रेस में सबसे आगे
Ratan Tata | Ratan Tata passes away | Shresth uttar Pradesh |
उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Haryana Election Results 2024 jjp-became-kingmaker-in-2019-assembly-elections-but-lost-in-this-election
पिछली बार 10 सीट जीत 'किंगमेकर' बने थे दुष्यंत चौटाला, इस बार हुआ ऐसा हाल