श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Gorakhpur: महिला मित्र के साथ मेला देखने गए युवक की हत्या, 6 युवक हिरासत में

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महिला मित्र के साथ दशहरा मेला देखने आए कुशीनगर के युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Gorakhpur Crime News | Gorakhpur | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला मित्र के साथ दशहरा मेला देखने आए कुशीनगर के युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के नौवावारी गांव का है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव का रहने वाला 26 वर्षीय अरविंद कुमार शनिवार को बहन के घर आया था। दशहरा मेला देखने के लिए शाम को अरविंद महिला मित्र के साथ विद्युत उपकेंद्र के बगल में स्थापित मां दुर्गा पंडाल में गया था।

पूजा करने के दौरान ही कुछ युवकों से उसकी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मन बढ़ों ने अरविंद को घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं, अरविंद की पिटाई होती देखकर महिला मित्र भाग गई।

Read More: शर्मनाक! आठवीं की छात्रा पर एसिड अटैक, हुई मौत; पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

सड़क किनारे अधमरे हालत में अरविंद दर्द से कराह रहा था, तभी एक शख्स की नजर उस पर पड़ी। पास आने पर अरविंद ने उसे अपनी बहन के घर का पता बताया। घटना की जानकारी मिलते ही बहन अपने ससुर रामज्ञा के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अरविंद की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच में प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में लगाई आग, दुकानों में भी की तोड़फोड़; 30 लोग हिरासत में
Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Bahraich Violence: अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार, आरोपियों के एनकाउंटर की कर रहे मांग
Gorakhpur Train Route | Gorakhpur | Shresth uttar Pradesh |
गोरखपुर रूट पर चलने वाली 48 ट्रेनें निरस्त, 64 ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट; देखें लिस्ट
Gorakhpur Crime News | Gorakhpur | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Gorakhpur: महिला मित्र के साथ मेला देखने गए युवक की हत्या, 6 युवक हिरासत में
Bahraich Violence | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत
Israel Hezbollah War | Hezbollah | Shresth uttar Pradesh |
हिजबुल्लाह का इजराइल पर घातक वार, IDF बेस पर किया ड्रोन हमला; 4 सैनिकों की मौत