श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट, गोरखपुर के पांच साइंटिस्ट का नाम शामिल

अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से बनाए गए विश्व डेटाबेस में शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में गोरखपुर के पांच वैज्ञानिकों ने जगह बनाई है। इसमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े तीन वैज्ञानिक शामिल हैं।
World Top Scientist List | Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University | Madan Mohan Malaviya University of Technology | Shresth uttar Pradesh |

World Top Scientist List: अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से बनाए गए विश्व डेटाबेस में शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में गोरखपुर के पांच वैज्ञानिकों ने जगह बनाई है। इसमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े तीन वैज्ञानिक शामिल हैं।

MMMUT के इन दो वैज्ञानिकों के नाम शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई शीर्ष वैज्ञानिकों की लिस्ट में इस साल दुनियाभर के 2 लाख 23 हजार 153 वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। इसमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के दो वैज्ञानिकों भौतिकी के प्रो. डीके द्विवेदी और केमिस्ट्री के प्रो. राजेश यादव का नाम शामिल किया गया है। उनका नाम लगातार तीसरी बार इस सूची में शामिल किया गया है।

DDU के इन वैज्ञानिकों ने लिस्ट में बनाई जगह

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिकों में से केमिस्ट्री के रिटायर प्रोफेसर नक्षत्र बहादुर सिंह इस लिस्ट में 8304 वें स्थान पर हैं। केमिस्ट्री विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर गुरगुदीप सिंह को भी इस सूची में शामिल किया गया है। उनके अब तक 200 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। वे गुड़गांव में रहते हैं।

प्रो. गुरगुदीप सिंह लिस्ट में 96,355 वें स्थान पर हैं। उन्हें तीसरी बार इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। फिजिकल केमिस्ट्री उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र है। उन्होंने करीब 30 वर्षों तक डीडीयू में सेवाएं दी।

प्रो. रवि कांत उपाध्याय लगातार पांचवीं बार लिस्ट में शामिल

वहीं, डीडीयू के प्राणी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवि कांत उपाध्याय लगातार पांचवीं बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उनके अब तक 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड बायोटेक्नोलॉजी है।

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष और डीन साइंस रहे प्रो. एनबी सिंह लगातार चौथी बार इस सूची में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। वे 1967 से 2006 तक डीडीयू में रहे। अभी वह शारदा यूनिवर्सिटी में एमिरेट्स प्रोफेसर हैं। मैटेरियल साइंस में उनकी विशेषज्ञता है।

Read More: फलों, सब्जियों की उपज बढ़ाने को योगी सरकार की नायाब पहल, इन जिलों में बनाई जाएंगी हाईटेक नर्सरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी