श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली-यूपी में लू का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी लखनऊ में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रयागराज और झांसी में लू चलेगी। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
up weather forecast today heatwave alert in uttar pradesh

Weather Forecast Today Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली भी उनमें से एक है। आने वाले दिनों में यहां गर्मी का सितम और बढ़ेगा। माना जा रहा है कि पारा 45 डिग्री को पार कर जाएगा। आइए, जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा…

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, कल यानी शनिवार को लू की स्थिति रहेगी। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। दिन के समय तेज हवाएं भी चलेंगी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति 18 और 19 मई को भी रहेगी। राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। वहीं, लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रयागराज और झांसी में लू चलेगी। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 18 से 20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू चलेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?