श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मैं तो सिर्फ 2 सीटों पर लड़ा था, बाकी 78 सीटों पर… चंद्रशेखर का मायावती को जवाब

Chandrashekhar Azad: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए चंद्रशेखर आजाद पर बसपा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दलित वोट को बांटा है। वह बसपा को कमजोर कर रहे हैं, लेकिन चंद्रशेखर आजाद ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है- मैं तो सिर्फ 2 सीटों पर लड़ा था। बाकी 78 सीटों पर आपने क्या कमाल किया।
Chandrashekhar Azad | Mayawati | Shreshth uttar Pradesh |

Chandrashekhar Azad: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए चंद्रशेखर आजाद पर बसपा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दलित वोट को बांटा है। वह बसपा को कमजोर कर रहे हैं, लेकिन चंद्रशेखर आजाद ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है- मैं तो सिर्फ 2 सीटों पर लड़ा था। बाकी 78 सीटों पर आपने क्या कमाल किया।

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू के दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बसपा के लोग कह रहे हैं कि मैं बांट रहा हूं। मैं जिस सीट पर लड़ रहा हूं, वहां ये कहते हैं कि मैं वोट काट रहा हूं। मैं तो सिर्फ 2 सीटों पर लड़ा था। बाकी 78 सीटों पर आपने क्या कमाल किया। देशभर में इतनी सीटें हैं, उन पर क्या कमाल दिखाया? उन्होंने बसपा के कमजोर होने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि कांशीराम के वक्त जमीन पर मूवमेंट था। लोगों की सुनवाई होती थी। अब शायद ऐसा नहीं हो रहा है।

गांवों में छह घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान, 10 पावर हाउस बंद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि करोड़ों लोग हमारे संगठन से जुड़े हैं। वे सब चाहते थे कि चंद्रशेखर जीते और उन लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। आजादी के 70 साल बाद भी बुनियादी सुविधांए नहीं मिल रही हैं। रोटी, कपड़ा और मकान नहीं मिल रहा है। सम्मान का जीवन नहीं मिल रहा है। मूंछे रखने पर हत्या, मटकी छूने पर हत्या और महिलाओं के साथ रेप, हत्या और जला देना जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसा लगता है कि जैसे सत्ता ने कभी लोगों को इंसान माना ही नहीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न