श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेपर लीक मामले में घिरे विधायक बेदी राम, अब हुआ एक और बड़ा खुलासा


पेपर लीक मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अब उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बेदी राम जौनपुर जिले में जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17A पर दर्ज है। साल 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। जलालपुर थाने में बेदी राम के अपराधों की कुंडली है, जिससे यह भी पता चला है कि विधायक के पास दो ईंट भट्टे भी हैं।

जानें पूरा मामला

दरअसल, नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में जब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का नाम सामने आया है तब से सियासत तेज हो गई है। एक के बाद एक विपक्ष सरकार को घेरने का काम कर रही है। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि सुभासपा के विधायक बेदी राम के खिलाफ सरकार एक्शन ले सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर ने पेपर लीक मामले में सीएम योगी को सफाई दी है।

इससे पहले भी लगे हैं कई आरोप

यह पहला मौका नहीं है, जब बेदी राम का नाम किसी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में सामने आया है। इससे पहले भी उनका नाम इस तरह के मामलों में जुड़ चुका है। बेदी राम पर 9 मुकदमे दर्ज है, जिसमें से 8 पेपक लीक से जुड़े हैं। 2009 में जयपुर में एसओजी ने रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में बेदी राम पर एफआईआर दर्ज की थी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का पेपर लीक कराने के मामले में भी एसटीएफ भोपाल ने मामला दर्ज किया था।

बेदी राम पर लगा था गैंगस्टर एक्ट

2006 में रेलवे का पेपर लीक कराने के मामले में लखनऊ के कृष्णा नगर में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। 2008 में ही रेलवे का पेपर लीक कराने में गोमती नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। फिर 2014 में पेपर लीक कराने के मामले में आशियाना में बेदी राम पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इतना ही नहीं बेदी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। साथ ही उनकी 8 प्रॉपर्टी भी कुर्क की जा चुकी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत