श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kanpur: करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला कांस्टेबल से रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शनिवार रात करवा चौथ मनाने ससुराल आ रही थी। इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर महिला पुलिसकर्मी को दबोचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
Female Head Constable Raped In Kanpur | Crime News | Shresth uttar Pradesh |

Female Head Constable Raped In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शनिवार रात करवा चौथ मनाने ससुराल आ रही थी। इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर महिला पुलिसकर्मी को दबोचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के कपड़े तक फाड़ दिए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल आ रही थी। इस दौरान आरोपी महिला हेड कांस्टेबल को गांव के पास अंधेरे का फायदा उठाकर बाजरे के खेत में दबोचकर ले गया और उसका रेप किया। इतना ही नहीं, महिला के कपड़े तक फाड़ दिए।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने आरोपित का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया। महिला ने आरोपी के नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपित मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और केस दर्ज कर देर रात आरोपित को पकड़ लिया।

आरोपी गिरफ्तार

एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में सेन पश्चिम पारा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को पकड़ लिया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

Read More: नोएडा में चार साल की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi In Varanasi | Prime Minister Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |
PM मोदी ने वाराणसी को दिया 6,100 करोड़ का तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Vantangiya community | Yogi government | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है खास
Educational Tour | Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
15000 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण से इतिहास, संस्कृति और धरोहरों से परिचित करा रही योगी सरकार
Happy Birthday Sunny Deol | Sunny Deol celebrated his 67th birthday | Shresth uttar Pradesh |
स्टार सनी देओल ने ‘जाट’ के सेट पर मनाया अपना 67वां जन्मदिन, शेयर कीं जश्न की तस्वीरें
Female Head Constable Raped In Kanpur | Crime News | Shresth uttar Pradesh |
Kanpur: करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला कांस्टेबल से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Bollywood Actress Karwachauth Look | Shresth uttar Pradesh |
बॉलीवुड हसीनाओं ने बेहद खास अंदाज में मनाया करवा चौथ, देखें शानदार तस्वीरें