श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शर्मनाक! पति ने दिया तीन तलाक, सास ने बनाया हलाला का दबाव; ननदोई करता रहा दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर सास ने शरीयत कानून का सहारा लेकर पीड़िता पर हलाला का दबाव बनाया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को ननदोई के कमरे में धकेल दिया। ननदोई ने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Kanpur Crime News | Shresth uttar Pradesh |

Kanpur Crime News: दहेज एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जिसके कारण समाज में आज भी न जाने कितनी महिलाओं को अपमान झेलना पड़ता है। इसके साथ ही उन्हें शारीरिक व मानसिक यातनाएं भी झेलनी पड़ती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

यहां एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर सास ने शरीयत कानून का सहारा लेकर पीड़िता पर हलाला का दबाव बनाया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को ननदोई के कमरे में धकेल दिया। ननदोई ने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति और ननदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुरालजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला कानपुर के ग्वालटोली का है। पीड़िता का निकाह 26 अक्तूबर 2020 को हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालवालों की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर 23 जनवरी 2024 को समझौता करा दिया।

कमरे में बंद कर रोज किया गया दुष्कर्म

दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद ससुराल वाले पीड़िता को अपने साथ घर ले आए और धमकाने लगे। इसके बाद ननद, सास और ससुर के उकसाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता को एक कमरे में बच्चों के साथ बंद कर दिया और उसके साथ रोज दुष्कर्म किया गया।

सास ने बनाया हलाला का दबाव

पीड़िता के मुताबिक, 11 जून 2024 को सास ने शरीयत कानून का हवाला देते हुए पीड़िता से कहा कि शरीयत में तीन तलाक को जायज माना गया है। इसलिए तुझे हलाला की रस्म अदा करनी होगी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद महिला को ननदोई के कमरे में धकेल दिया गया, जहां ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को आरोपी पति और ननदोई को जेल भेज दिया। एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जारी है, जो भी दोषी होगा, उसे जेल भेजा जाएगा।

Read More: शर्मनाक! दोस्त ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों रुपये


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा