श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बच्‍चों की शादी से पहले…, समधन को भगा ले गया समधी, फिर हुआ ये


अक्सर आपने सुना होगा कि शादी केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का संगम होता है। लड़का और लड़की के साथ ही दो परिवारों के बीच भी एक नया रिश्ता जुड़ता है। लेकिन क्या हो अगर समधी और समधन के बीच ही प्यार हो जाए? इतना ही नहीं अपने बच्चों की शादी से पहले दोनों फरार हो जाएं? ये पढ़कर आपको जरूर हैरानी हुई होगी और मन में सवाल होगा कि असल जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन, यूपी के कासगंज में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां बेटे की शादी से पहले पिता का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया और फिर दोनों शादी से पहले घर से फरार हो गए। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने इसको लेकर दूल्हे के पिता पर केस दर्ज करा दिया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, यह मामले कासगंज के गंज डुंडवारा थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे बच्चों की शादी की तारीख भी नजदीक आ रही थी। लेकिन इसी बीच शकील अपनी समधन यानी की पप्पू की पत्नी को भगा कर ले गया।

लड़की के पिता का आरोप है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। साथ ही पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी जारी है। बता दें, कहा जा रहा है कि समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं। दोनों घर से फरार हैं। जबकि इलाके में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी