Acid Attack: राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद है। चौक इलाके में सरेआम नीट की छात्रा के ऊपर अज्ञात युवक ने एसिड अटैक कर दिया। छात्रा को बचाने में उसका भाई भी झुलस गया है। पुलिस ने दोनों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जानकारी में बताया गया है कि छात्रा पर एसिड फेंक कर आरोपी युवक बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी दुर्गेश कुमार ने कहा है कि हम आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लेंगे।
लड़की से बात करना चाहता था हमलावर
जानकारी के अनुसार घटना के बारे में कहा जा रहा है कि एसिड अटैक करने से पहले युवक लड़की के पास पहुंचा था और उसने उससे बात करनी चाही थी, लेकिन लड़की ने उसे दूर जाने को कहा था। इसके बाद लड़का एसिड की बोतल लेकर पहुंचा और उसने लड़की के चेहरे पर एसिड डाल दिया। बहन को बचाने में भाई भी झुलस गया है।
दोनों का चल रहा इलाज
एसिड अटैक में जख्मी केजीएमयू एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र व उसकी 22 वर्षीय मौसेरी बहन की हालत खतरे से बाहर है। दोनों रोगियों का उपचार केजीएयमू प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डॉ. रवि कुमार सिंह एवं प्रो. बृजेश मिश्रा की देख-रेख में चल रहा है। चौक स्टेडियम के पास घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। अज्ञात हमलावर ने तेजाब से केजीएमयू एमबीबीएस छात्र व उसकी मौसेरी बहन पर हमला कर दिया।
छात्रा के चेहरे और दोनों बांह रसायन से झुलस गए हैं। जबकि छात्र के पीठ और दाहिनी बांह जल गई है। दोनों पीड़ितों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम के निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। दोनों की तबीयत स्थिर है। हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर लगातार मरीजों की सेहत की निगरानी कर रहे हैं।