श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं अपर्णा यादव, मंगेश एनकाउंटर पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि पद को लेकर कोई नाराजगी नहीं थी। मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर .....
Aparna Yadav became the Vice Chairman of Women Commission said this on Mangesh encounter

Aparna Yadav: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि पद को लेकर कोई नाराजगी नहीं थी। मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है। वह राह चलते किसी का एनकाउंटर नहीं करती है। मंगेश यादव एनकाउंटर जांच का विषय है।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को उपाध्यक्ष बनने पर अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल समेत परिवार के सभी लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया। पहले मैं एकलव्य थी मेरे पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी। आज अर्जुन की तरह मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी सौंपी है।

‘महिलाओं के मामले में हूं सक्रिय’

अपर्णा ने कहा कि निर्भया कांड से लेकर बंगाल तक की घटना में मैं महिलाओं के मामले में हमेशा सक्रिय रही हूं। नवाब सिंह यादव सहित सपा नेताओं पर महिलाओं के प्रति अपराध पर कहा कि अब एक्शन का समय आ गया है। जल्द ही आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक होगी।

25 सदस्यों ने कार्यभार संभाला

बीती तीन सितंबर को महिला आयोग में अध्यक्ष के पद पर बबीता चौहान, उपाध्यक्ष पर अपर्णा यादव व चारू चौधरी के अलावा 25 सदस्यों के नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था। महिला आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चारू चौधरी के अलावा सभी सदस्यों ने अपना कार्यभार संभाल लिया था।

यह भी पढ़ें- Bijnor: मंदिर का पुजारी निकला सनव्वर हुसैन, भगवा चोला पहन कर रहा था पूजा-पाठ

हालांकि, अपर्णा उपाध्यक्ष पद पर अपना पद ग्रहण नहीं कर रहीं थी। इसके पीछे अपर्णा की नाराजगी की चर्चाएं हुईं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपर्णा की नाराजगी तो दूर हुई ही, उनके वापस सपा में जाने की चर्चाओं को विराम लग गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?