श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शर्मनाक! छात्रा का पड़ोसी ने किया अपहरण, फिर की छेड़छाड़; मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना तब हुई जब छात्रा सोमवार सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थी।
College Student kidnapped | Lucknow Crime News | Shresth uttar Pradesh |

College Student kidnapped: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना तब हुई जब छात्रा सोमवार सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कॉलेज के लिए घर से निकली थी छात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ शहर के कृष्णा नगर इलाके में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा सोमवार सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थी। रास्ते में आरोपी और एक अज्ञात व्यक्ति उसी ऑटो में सवार हो गए, जिसमें वह यात्रा कर रही थी।

ऑटो में बैठने के बाद आरोपी ने ऑटो चालक से रास्ता बदलने के लिए कहा और उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इस बीच ऑटो चालक और दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी से बचने में सफल रही और कृष्णा नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कृष्णा नगर थाने में आईपीसी की धारा 74, 115 (2), 140 (1), 309 (2) के तहत अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई

कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पीड़िता के पड़ोसी इमरान और अज्ञात व्यक्ति तथा ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाएगी। घटना की जांच चल रही है।

Read More: ‘चुप रहो वर्ना तुम्हारे पति को…’, सिपाही ने दलित महिला से की बदसलूकी, तोड़ा मंगलसूत्र


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rampur News | BJP District President son attacked on Assistant Commissioner | Shresth uttar Pradesh |
रामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने असिस्टेंट कमिश्नर के ऑफिस में घुसकर हमला किया
UP By-Elections | Samajwadi party candidate List | Shresth uttar Pradesh |
सपा ने उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, करहल से तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव
Salary And Bonus | Yogi Government | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और बोनस
Israel Hezbollah War | Hezbollah | Shresth uttar Pradesh |
इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंडर ग्राउंड सेंटरों पर की एयर स्ट्राइक, 50 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर
College Student kidnapped | Lucknow Crime News | Shresth uttar Pradesh |
शर्मनाक! छात्रा का पड़ोसी ने किया अपहरण, फिर की छेड़छाड़; मामला दर्ज
Dussehra 2024 | 80 feet high pollution free effigy of Ravana | Shresth uttar Pradesh |
Dussehra 2024: रामपुर के मुस्लिम परिवार ने बनाया 80 फीट ऊंचा प्रदूषण रहित रावण का पुतला