उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा का घेराव किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से चंद कदम ही दूरी पर रोक दिया, जिसके चलते कांग्रसी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और वह वहीं धरने पर बैठ गया। करीब आधे घंटे बाद ज्ञापन लेकर पुलिस ने धरना समाप्त कराया।
इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया और उन्हें ईको गार्डेन ले जाकर छोड़ दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के मध्यजोन के अध्यक्ष दीपक शिवहरे, पूर्वी के अध्यक्ष विशाल सिंह और पश्चिमी के अध्यक्ष पारस शुक्ला आदि शामिल थे।