रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
Defence Minister Rajnath Singh was admitted to the old private ward, early morning today, with a complaint of back pain. He is stable and under observation: AIIMS Delhi
— ANI (@ANI) July 11, 2024
(File photo) pic.twitter.com/WTsHj1vt2H
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। AIIMS की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा के मुताबिक, रक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों के फुल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी लगातार समय-समय पर जांच की जा रही है। राजनाथ सिंह (73) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह पुराने निजी वार्ड में हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें मंत्रिमंडल का एक मूल्यवान सहयोगी बताया था। उन्होंने कहा था, “एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है. कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”