श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी के 4000 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, OPD समेत कई सेवाएं होंगी प्रभावित; जानिए क्या है वजह

Doctors Strike in UP: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश के चार हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल करेंगे। यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है।
Doctors Strike in UP | 4000 resident doctors of UP on strike | OPD will be affected | kolkata doctor rape | Shresth uttar Pradesh |

Doctors Strike in UP: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (R G Kar Medical College and Hospital) में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश के चार हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल करेंगे। यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है।

लखनऊ में लगभग दो हजार रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई और कैंसर संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल करेंगे। इससे OPD समेत मेडिकल की कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि गंभीर मरीजों की आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना के बाद देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार शाम फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) के आह्वान पर प्रदेश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टर के एसोसिएशन, यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल में MBBS छात्रों के शामिल होने की भी संभावना है।

निर्भया कांड से ज्यादा जघन्य अपराध: डॉ. हरदीप जोगी (Doctors Strike in UP)

कोलकाता की घटना पर यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में सिक्योरिटी का न होना, डॉक्टरों के लिए जानलेवा बन चुका है। आखिर कब तक सहन करेंगे डॉक्टर? इतने बड़े जघन्य अपराध के बाद भी जिम्मेदारी भरा एक्शन नहीं लिया गया है। यही कारण है कि डॉक्टरों में बेहद आक्रोश है।

डॉ. हरदीप ने कहा कि कोलकाता की जूनियर डॉक्टर के साथ दिल्ली के निर्भया कांड से भी ज्यादा जघन्य और बर्बर तरीके से अपराध किया गया है। इसके बाद भी वहां के जिम्मेदार कार्रवाई को लेकर सख्त रवैया नहीं अपना रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शुक्रवार सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से जूनियर डॉक्टर की लाश मिली थी। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें यह पता चला कि जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या की गयी है।

डॉक्टर की मौत की घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज में हंगामा मच गया। कोलकाता पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जूनियर डॉक्टर की हत्या की है।

कानपुर में 70 साल के मौलाना ने बच्ची से की रेप की कोशिश, FIR दर्ज

संजय रॉय ने बताया कि हत्या करने से पहले उसने शराब पी। फिर सेमिनार हॉल में सोई जूनियर डॉक्टर के साथ जबरदस्ती की और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह घर पहुंचा और फिर शराब पी और पॉर्न फिल्मी देखी।

पुलिस ने आरोपी को हेडफोन के टुकड़े और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल