श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kakori Train Action: 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर तैयार

Implement the system of pure drinking water in every village as soon as possible CM Yogi

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ 9 अगस्त से किया जाएगा। इसके उपरांत पूरे वर्षपर्यंत शहीदों, महापुरुषों की जयंती-बलिदान दिवस पर राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। यूपी सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है, जिसके तहत महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, रानी लक्ष्मीबाई जन्मदिवस, अटल बिहारी वाजपेयी जयंती, मंगल पांडेय जयंती, क्रांति दिवस, शहीदी दिवस, काकोरी बलिदान दिवस समेत गुमनाम शहीदों की जयंती और बलिदान दिवस आदि पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सीएम योगी के आदेश पर यूपी संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इसके तहत 9 अगस्त 2024 से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। फिर दो अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर स्वाधीनता संग्राम के नायकों की वेशभूषा में 100 बालकों की लखनऊ में गांधी प्रतिमा से विधान भवन तक रैली निकाली जाएगी। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ निकलेगी। युवा कल्याण और खेल विभाग द्वारा ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

वहीं, 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर शौर्य पर्व, महिला कल्याण विभाग द्वारा वीरांगना सम्मान, मिशन शक्ति, विविध जागरूकता होगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर हमारा गणतंत्र-अभिलेख प्रदर्शनी लगेगी। 19 दिसंबर को काकोरी बलिदान दिवस पर वृहद ड्रोन शो होगा। साथ ही शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर में काकोरी पर आधारित महानाट्य का मंचन होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) पर लखनऊ व आगरा के बटेश्वर में कवि सम्मेल, प्रदर्शनी, किसान मेला आदि लगाया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?