श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शर्मनाक! लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप, बेसुध हालत में पड़ी मिली; दो आरोपी हिरासत में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबलिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता सदमे में है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पीड़िता से कुछ भी पूछने पर वह रोने लगती है। किसी से बात नही करती है। पीड़िता का गला दबने के कारण बोलने में परेशानी हो रही है।
Minor gang-raped in Lucknow | Shresth uttar Pradesh |

Minor gang-raped in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबलिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता सदमे में है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पीड़िता से कुछ भी पूछने पर वह रोने लगती है। किसी से बात नही करती है। पीड़िता का गला दबने के कारण बोलने में परेशानी हो रही है। इलाज के बाद से पीड़िता की तबीयत में थोड़ा बहुत सुधार हो रहा है।

लखनऊ के चिनहट के रहने वाले पीड़िता के ताऊ ने बताया कि पीड़िता करीब दो बजे घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। कुछ देर बाद देखा तो पीड़िता मोबाइल चला रही थी। थोड़ी देर बाद पीड़िता बिना कुछ बताए घर से बाहर चली गई।
ताऊ ने बताया कि हमें लगा कि पीड़िता बाहर टहलने गई है, लेकिन जब वह वापस घर नहीं लौटी, तब परिवार के लोगों ने सुबह पीड़िता को ढूंढना शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से पीड़िता अपने ताऊ के साथ रहती है।

खाली प्लॉट पर पड़ी मिली पीड़िता

बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर सोमवार को 14 वर्षीय पीड़िता खाली प्लॉट पर बेसुध पड़ी मिली। प्लॉट के पास से जा रही एक महिला को पीड़िता की आवाज सुनाई दी। महिला मौके पर पहुंची, जहां पीड़िता बेसुध पड़ी थी। पीड़िता का गला और पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिवार को सूचना दी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

परिवार वालों ने बताया कि जब हम पीड़िता को हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तब पीड़िता ने तीन लड़कों के होने की बात कही। वह किसी का नाम नहीं बता पाई।

दो लड़के घर से फरार

भाइयों ने बताया कि पीड़िता जहां बेसुध पड़ी मिली थी, वहां पर 7 घर हैं, जोकि हमारे घर से 500 मीटर की दूरी पर हैं। इनमें से एक घर मे दो लड़के सुबह तक थे, लेकिन इस घटना के बाद से ही दोनों नहीं दिखाई दिए। जब उनके पिता को कॉल करके पूछा गया तो उनका कहना है कि वे 2 महीनें से घर नहीं आए हैं, लेकिन दोनों को सुबह ही छत पर देखा गया था। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे पीड़िता से मिलने

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता से मिलने 15 अक्टूबर को झलकारी बाई सिविल हॉस्पिटल गये थे। अजय राय ने बताया कि पीड़िता से उन्हें मिलने नहीं दिया गया। हॉस्पिटल का गेट बंद कर दिया गया। पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों से अजय राय और उनके साथ कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को मिलने दिया। वहीं, अजय राय ने कहा कि यूपी में नाबलिग बच्चियों के साथ लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हम पीड़िता के परिवार के साथ हैं।

बहराइच हिंसा: नाखून उखाड़े, कंरट लगाया, शरीर में धंसे थे 30 से अधिक छर्रे; राम गोपाल के साथ बर्बरता की सभी हदें पार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ind-vs-nz-test-first-days-play-canceled-due-to-rain-toss-could-not-take-place
IND vs NZ Test: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द, नहीं हो सका टॉस
Parul GulatI
खून में लथपथ इस हसीना की तस्वीरें वायरल, क्या हादसे का शिकार हुई एक्ट्रेस?
Haryana News
हरियाणा: नायब सैनी बने BJP विधायक दल के नेता, 17 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ
cricket-australia-announced-2025-26-ashes-series-full-schedule
एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी
Minor gang-raped in Lucknow | Shresth uttar Pradesh |
शर्मनाक! लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप, बेसुध हालत में पड़ी मिली; दो आरोपी हिरासत में
retired-ips-amitabh-thakur-detained-in-gorakhpur-then-sent-to-lucknow-case-filed
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर में किया गया नजरबंद, मामला भी दर्ज